Saturday, 29 September 2012

ये गजरे तारे वाले--राज कुमार वर्मा


ये गजरे तारे वाले

राज कुमार वर्मा

 

इस सोते संसार बीच,
जग कर सज कर रजनी वाले ,
कहाँ बेचने ले जाती हो ,
ये गजरे तारों वाले ?

मोल करेगा कौन !
सो रही हैं उत्सुक आंखे सारी ,
मत कुम्हलाने दो,
सुनेपन में अपनी निधियाँ न्यारी ׀

निर्झर के निर्मल जल में ,
ये गजरे लहरा कर धोना,
लहर हहर कर यदि चूमे तो ,
किंचित विचलित मत होना  ׀

होने दो प्रतिबिम्ब विचुम्बित ,
लहरो ही में लहराना,
लो मेरे तारों के गजरे,
निर्झर स्वरों में यह गाना ׀

यदि प्रभात तक कोई आकार ,
तुमसे हाय न मोल करे  ,
तो फूलों पर ओसरूप में ,
बिखरा देना सब गजरे ׀ 

खोलो द्वार -- जय शंकर प्रसाद


                            खोलो द्वार 

                          जय शंकर प्रसाद

 

शीशिर कणों से लदी हुई,कमली के भीगें हैं सब तार,

चलता है पशिचम का मारुत,ले कर शीतलता का भार ׀

भीगं रहा है रजनी का वह,सुन्दर कोमल कबरी भार,

अरुण किरण सम कर से छुलो, खोलो प्रियतम खोलो द्वार ׀

 

धूल लगी है,पद काटों से बिधा हुआ है दुःख अपार,

किसी तरह से भुला भटका आ पहुँचा हूँ तेरे द्वार ׀

डरों न इतना,धूल धूसरित होगा नही तुम्हारा द्वार,

धो डाले हैं इनको प्रियवर,इन आँखों से आँसू ढार ׀

 

मेरे धूलि लगे पैरों से,इतना करो न घृणा-प्रकाश,

मेरे ऐसे धूलकणों से कब,तेरे पद को अवकाश ׀

पैरों ही से लिपटा लिपटा कर लूंगा निज पद निधार ,

अब तो छोड़ नही सकता हूँ,पाकर प्राप्य तुम्हारा द्वार ׀

 

सुप्रभात मेरा भी होवे,इस रजनी का दुःख अपार,

मिट जावे, जो तुमको देख,खोलो प्रियतम खोलो द्वार ׀

Saturday, 14 April 2012

पथिक -सन्त वचन


पथिक      

सन्त वचन

 हे नाथ अब तो ऐसी दया हो,
जीवन निरर्थक जाने आ पाये.

 यह मन न जाने क्या क्या दिखाये,
कुछ बन न पाया मेरे बनाये.

 संसार में ही आसक्त रहकर,
दिन रात अपने मतलब की कहकर,

 सुख के लिये लाखोँ दुःख सहकर,
ये दिन अभी तक यों ही बिताये.

 ऐसा जगा दो फिर सो न जाऊँ,
अपने को निष्काम प्रेमी बनाऊँ.

 मै आप को चाहूँ और पाऊँ,
संसार का कुछ भय रह न जाये.

 वह योग्यता दो सत्कर्म कर लूँ,
अपने हृदय में सदभाव भरलूं,

 नरतन है साधन भवसिंधु तरलूं,
ऐसा समय फिर आये न आये .

 हे प्रभु हमें निरभिमानी बना दो ,
दरिद्र हरलो दानी बना दो ,

 आनन्दमय विज्ञानी बनादो ,
मै हूँ पथिक यह आशा लगाये.


Sunday, 8 April 2012

उसे भी देख साथी --रामधारी सिंह ‘दिनकर’


उसे भी देख साथी

रामधारी सिंह दिनकर

उसे भी देख, जो भीतर भरा अंगार है साथी.

सियाही देखता है,देखता है तू अँधेरे को,
किरण को घेर कर छाये हुए विकराल घेरे को,
उसे भेए देख ,जो तेरे बाहरी तम को बहा सकती,
दबी तेरे लहू मे रौशनी की धार है साथी.

पडी  थी नीव तेरी चाँद सूरज के उजाले पर,
तपस्या पर,लहू पर,आग पर ,तलवार-भालों पर,
डरे तू ना उम्मीदों से,कभी यह हो नहीं सकता,
कि तुझ में ज्योति का अक्षय भरा भंडार है साथी .

बवण्डर चीखता लौटा, फिरा तूफ़ान जता है ,
डराने के लिये तुझको नया  भूडोल आता है,
नया मैदान है राही, गरजना है नये बल से ,
उठा,इस बार वह जो आख़िरी हुँकार है साथी .

विनय की रागिनी में,बीन के ये तार बजते हैं,
रुदन बजता,सजग हो ,छोभ हाहाकार बजते हैं ,
बजा इस बार दीपक राग कोई आख़िरी बार सुर में,
छिपा इस बीन में ही आग वाला तार है साथी.

गरजते शेर आये ,सामने फिर भेडिये आये,
नखों को तेज,दातों को बहुत तीखा किये आये,
मगर परवाह क्या?हो जा खडा तू तानकर उसको,
छिपी जो हड्डियों में आग सी तलवार है साथी.

शिखर पर तू, न तेरी राह बाकी दाहिने बाएँ,
खड़ी आगे दरी यह मौत सी विकराल मॅुह बाये,
कदम पीछे हटाया  तो अभी ईमान जाता है,
उछल जा ,कूद जा, पल मे दरी यह पार है साथी.

न रुकना है तुझे, झन‌ड़ा उड़ा केवल पहाडो पर,
विजय पानी है तुझको चाँद ,सूरज पर, सितारों पर,
बधू रहती जहाँ नर वीर की तलवार वालों की ,
जमीं वह इस ज़रा से  आसमां के पार है  साथी.

भुजाओं पर,मही का भार फूलों सा उठाये जा,
कंपाये जा गगन को ,इन्दु का आसन हिलाये  जा ,
जहाँ में एक ही रौशनी ,वह नाम की तेरे,
जमी को एक तेरी आग का आधार है साथी.


बालिका से बधू --रामधारी सिंह ‘दिनकर’


बालिका से बधू

रामधारी सिंह दिनकर

माथे में सेंदुर पर छोटी दो बिंदी चमचम सी,
पपनी पर आँसू की बूंदें मोती सी,शबनम सी,
लदी हुई कलियों में मादक टहनी एक नरम सी,
यौवन की विनती-सी,भोली गुमसुम खड़ी शरम सी.

पीला चीर, कोर में जिसकी चकमक गोटा जाली,
चली पिया के गॅाव,उमर के सोलह फूलोंवाली,
पी चुपके आनन्द,उदासी भरे सजल चितवन में,
आँसू में भीगी माया चुपचाप खड़ी आँगन में .

आँखों में दे आँख हेरती है सब सखियां,
मुस्की आ जाती मुख पर,हँस देती रोती अंखियाँ,
पर समेट लेती शरमाकर बिखरी सी मुस्कान ,
मिट्टी उकसाने लगती है अपराधिनि समान .

भींग रहा मीठी उमंग से दिल का कोना कोना,
भीतर भीतर हँसी देख लो ,बाहर बाहर रोना ,
तू वह जो झुरमुट् पर आयी हँसती कनक कली सी
तू वह, जो फूटी शराब की निर्झरणी पतली सी.

तू वह,रचकर जिसे प्रकृति ने अपना किया सिंगार ,
तू वह जो घूसर में आयी सबुज रंग की धार,
माँ की ढीठ दुलार,पिता की ओ लजवंती भोली ,
ले जायेगी हिय की मणि को पिया की डोली .




Saturday, 7 April 2012

गर्मी का मौसम


था गर्मी का मौसम जहाँ जोर  पर,
तो करनी पडी एक लम्बी सफर.
गया रेल पर तो नज़ारा वहाँ.
जो देखा तो तबियत भी सहमी वहाँ.

वो शिददत की गर्मी औ वो कशम कश,
वो गाड़ी में चढने को खिड़की पे रश .
इसे देख पस्त मेरी हिम्मत हुई,
ये सोचा कि बस आज गाड़ी गयी.

मगर एक इंटर में देखा तो एक,
चढा कोई साहिब का रचकर भेख.
बदन पर थी पालिश वो जापान की ,
औ पतलून गुदड़ी के बाजार की.

शक्ल और सूरत की कया बात थी,
उसे देख भैसे की माँ मात थी.
जो देखा कि चढता है एक आदमी ,
तो लंगूर घबराए,उल्टी जमी .

कुली से वो बोले कि ओ खबरड़ार,
शुअर क्या न जाने ये शाअब का कार .

कौन है कवि ज्ञात नहीं


Tuesday, 3 April 2012

नर हो न निराश करो मन को --मैथिलीशरण गुप्त


नर हो न निराश करो मन को
-
मैथिलीशरण गुप्त

नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
जग में रहके निज नाम करो
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो
कुछ तो उपयुक्त करो तन को
नर हो न निराश करो मन को ।

संभलो कि सुयोग न जाए चला
कब व्यर्थ हुआ सदुपाय भला
समझो जग को न निरा सपना
पथ आप प्रशस्त करो अपना
अखिलेश्वर है अवलम्बन को
नर हो न निराश करो मन को ।

जब प्राप्त तुम्हें सब तत्त्व यहाँ
फिर जा सकता वह सत्त्व कहाँ
तुम स्वत्त्व सुधा रस पान करो
उठके अमरत्व विधान करो
दवरूप रहो भव कानन को
नर हो न निराश करो मन को ।

निज गौरव का नित ज्ञान रहे
हम भी कुछ हैं यह ध्यान रहे
सब जाय अभी पर मान रहे
मरणोत्तर गुंजित गान रहे
कुछ हो न तजो निज साधन को
नर हो न निराश करो मन को ।



मोको कहां ढूढे रे बन्दे--कबीर


मोको कहां ढूढे रे बन्दे
कबीर

मोको कहां ढूढे रे बन्दे, मैं तो तेरे पास में
ना तीर्थ मे ना मूर्त में, ना एकान्त निवास में
ना मंदिर में ना मस्जिद में, ना काबे कैलास में
मैं तो तेरे पास में बन्दे, मैं तो तेरे पास में

मैं जप में ना मैं तप में, ना मैं बरत उपास में
ना मैं किर्या कर्म में रहता, नहिं जोग सन्यास में
नहिं प्राण में नहिं पिंड में, ना ब्रह्माण्ड आकाश में


मैं प्रकति प्रवार गुफा में,नहिं स्वांसों की स्वांस में
खोजि होए तुरत मिल जाउं,इक पल की तालाश में
कहत कबीर सुनो भई साधोमैं तो हूँ विश्वास में


चलना हमारा काम है--शिवमंगल सिंह 'सुमन'


चलना हमारा काम है

शिवमंगल सिंह 'सुमन'

गति प्रबल पैरों में भरी, फिर क्यों रहूं दर दर खडा
जब आज मेरे सामने है रास्ता इतना पडा
जब तक न मंजिल पा सकूँ, तब तक मुझे न विराम है
चलना हमारा काम है ।

कुछ कह लिया, कुछ सुन लिया, कुछ बोझ अपना बँट गया
अच्छा हुआ, तुम मिल गई, कुछ रास्ता ही कट गया
क्या राह में परिचय कहूँ, राही हमारा नाम है,
चलना हमारा काम है ।

जीवन अपूर्ण लिए हुए, पाता कभी खोता कभी
आशा निराशा से घिरा, हँसता कभी रोता कभी
गति-मति न हो अवरूद्ध, इसका ध्यान आठो याम है,
चलना हमारा काम है ।

इस विशद विश्व-प्रहार में, किसको नहीं बहना पडा
सुख-दुख हमारी ही तरह, किसको नहीं सहना पडा
फिर व्यर्थ क्यों कहता फिरूँ, मुझ पर विधाता वाम है,
चलना हमारा काम है ।

मैं पूर्णता की खोज में, दर-दर भटकता ही रहा
प्रत्येक पग पर कुछ न कुछ, रोडा अटकता ही रहा
निराशा क्यों मुझे? जीवन इसी का नाम है,
चलना हमारा काम है ।

साथ में चलते रहे, कुछ बीच ही से फिर गए
गति न जीवन की रूकी, जो गिर गए सो गिर गए
रहे हर दम, उसी की सफलता अभिराम है,
चलना हमारा काम है ।

फकत यह जानता, जो मिट गया वह जी गया
मूंदकर पलकें सहज, दो घूँट हँसकर पी गया
सुधा-मिक्ष्रित गरल, वह साकिया का जाम है,
चलना हमारा काम है ।

Thursday, 29 March 2012

“अग्निपथ”--हरिवंश राय बच्चन

“अग्निपथ”

हरिवंश राय बच्चन

वृक्ष हो भले खड़े,
हो घने हो बड़े,
एक पत छाव की |
मांग मत, मांग मत, मांग मत ||
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |||


तू न थकेगा कभी,
तू न थमेगा कभी,
तू न मुड़ेगा कभी |
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ ||
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |||


ये महान दृश्य है,
चल रहा मनुष्य है,
अश्रु स्वेद रक्त से |
लथपथ, लथपथ, लथपथ ||
अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ |||

Saturday, 24 March 2012

धोखा


धोखा

 
हम गयेन याक दिन लखनऊवै,
कक्कु संजोग अईस परिगा ,
पहिले पहिल हम सहरू दीख,
सो कहूँ कहूँ धोखा होइगा ׀

जब गएँन नुमाईस धाखै हम,
जहैं कक्कु भारी रहै भीर,
दुइ तोला चारि रुपइया कै ,
हम बीसहा सोने कै जनजीर ׀

लखि भई घरैतिन गलगल बहुल,
मुला चार दिनन माँ रंग बदला,
उन कहा कि पीतर लइ आयो ,
हम कहा बडा धोखा होइगा ׀

म्वाछन का कीन्हे सफाचट ,
मुहँ पावडर और सिर केस बड़े ,
तहमत पहिने अंडी ओढ़े,
बाबूजी याके रहे खड़े ׀

हम कहा मेंम साहेब सलाम ,
उई बोले चुप बे डैम फूल,
मै मेंम नही हूँ साहेब हूँ ,
हम कहा फिरउ धोखा होइगा ׀

हम गयेंन अमीनाबादै जब,
कुछ कपडा लेय बजामा मा ,
माटी कै सुधरि मेहरिया असि,
जहाँ खडी रहै दरवाजा मा ׀

समझा दुकान कै यह मलिकिन ,
सो भाव ताव पूछै लागेन,
यकै बोले यह मूरति है,
हम कहा बडा धोखा होइगा ׀

घुसी गयेन दुकानै दीख जहाँ ,
मेहरेरूआ याकै रही खड़ी,
मुहँ पावडर पोते उजर उजर,
औ पहिने साड़ी सुधर बड़ी ׀

हम जाना मूरति माटी कै ,
सो सारी पर जब हाथु धरा ,
उइ झझकि भकुरि खउखाय उठी,
हम कहा फिरउ धोखा होइगा ׀


आज बुद्धू भी कलक्टर हो गये --बनारसी बेढब


आज बुद्धू भी कलक्टर हो गये 


बनारसी बेढब 


साफ़ जब दो चार कंटर हो गये,
हम ने समझा हम  कलक्टर हो गये׀.

अब खुदा का भी नहीँ है डर उन्हें,
पीके एक चुक्कड़ बहादुर हो गये ׀

एक चिल्लू ने किया इतना रिफार्म ,
राह के कुत्ते बिरादर हो गये ׀

सारी दुनियाँ अब उन्हें घर हो गयी,
राह के कंकण भी बिस्तर हो गये ׀

चूम लेते हैं कभी कुत्ते भी मुहँ,
आपके आशिक तो टैरियर हो गये ׀

पीके बेहरकत पड़े हैं रोड पर,
आदमी से आप न्युटर हो गये ׀

त्याग सिखलाती है सबको शराब,
बेच कर सब कुछ कलंदर हो गये׀

जिस जगह चाहा वहीँ सोने लगे,
पिके विहस्की फुल स्लीपर हो गये׀

एक  चुक्कड़ ने दिखाया इतना असर,
शेख जी बिलकुल छछुनंदर हो गये׀

पीके जूठी लाट साहिब की शराब,
आनरेरी वह मजस्टर हो गये׀

क्या बताएँ कितना मजा विहस्की में है,
पीते पीते हम एडिटर हो गये׀

देखिये बेढब पिकेटिंग का असर ,
आदमी सरकार के सर हो गये׀